32 लाख की स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Share Now

काशीपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक आइटीआइ और एसओजी काशीपुर संयुक्त टीम ने खोखरा मंदिर रोड पर श्मशान घाट के पास चेकिंग कर रही थी।इस दौरान खोखरा मंदिर की ओर से काले रंग की स्कूटी पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे। टीम ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आइटीआइ जिला ऊधम सिंह नगर और दूसरे ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र गनेशी निवासी खडकुपर बाजार कॉलोनी लाइन पार थाना आइटीआइ बताया।तलाशी में सचिन के पास से 68 ग्राम स्मैक तथा सुनील से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि यह स्मैक खडकपुर निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपितों की आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *