21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, यूएस नगर में 110 केंद्रों पर बैठेंगे 39,924 विद्यार्थी

Share Now

परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! यूएस नगर में 37 संवेदनशील केंद्र चिन्हित

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। उधम सिंह नगर जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी होगी। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। एडीएम ने आज कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि चेकिंग मुख्य गेट पर ही हो।जिससे किसी भी प्रकार का अनुचित साधन परीक्षा कक्ष तक पहुंच ही न सकें। सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाए। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जांच कर लें ।जिससे निर्धारित तिथि का प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जा सकें। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। परीक्षा केन्द्रों की 100 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कुल 39924 छा़त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। जिसने हाईस्कूल परीक्षा में 10336 बालक संस्थागत, 10714 बालिका संस्थागत, 170 बालक व्यक्तिगत, 142 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 21362 बालक/बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में 8355 बालक संस्थागत, 9442 बालिका संस्थागत, 414 बालक व्यक्तिगत व 351 बालिका व्यक्तिगत कुल 15945 बालक/बालिकाएं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। जनपद में 110 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे 101 मिश्रित परीक्षा केन्द्र व 09 एकल परीक्षा केन्द्र है। जनपद में 37 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला परीक्षा केन्द्र देशबन्धु इ.का. पिपलिया नं0-1 गदरपुर है जिसमे कुल 12×40 परीक्षार्थी परीक्षा दे21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, यूएस नगर में 110 केंद्रों पर बैठेंगे 39,924 विद्यार्थी

परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! यूएस नगर में 37 संवेदनशील केंद्र चिन्हितगें। इसी प्रकार सबसे छोटा परीक्षा केन्द्र राउमावि तीरथ जसपुर है। जिसमें 60 परीक्षार्थी परीक्षा देगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *