9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल, 1300 टैबलेट व 51 कफ सिरप बरामद

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली गदरपुर पुलिस तथा औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर, एसटीएफ कुमायूं यूनिट की संयुक्त टीम ने सोमवार को कुमार मेडिकल हाल/स्टोर, मैन मार्केट गदरपुर पर चेकिंग की।इस दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति द्वारा अपना नाम राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड नम्बर-01, मैन बाजार गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर बताया, जो स्वयं को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया । टीम ने गहन तलाशी ली तो विभिन्न प्लास्टिक कट्टों, गत्ते की पेटियों एवं कपड़े के थैलों से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित दवाइयां बरामद की गईं। बरामद दवाइयों में कोडीन युक्त कफ सिरप, अल्प्राजोलाम टैबलेट एवं ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल शामिल हैं, जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबन्धित श्रेणी में आती हैं। टीम ने 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल (ट्रामाडोल मिश्रित), 1300 प्रतिबन्धित टैबलेट (अल्प्राजोलाम), 51 अदद प्रतिबन्धित कफ सिरप (100 ML) (कोडीन युक्त) बरामदगी के बाद आरोपित को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपित के विरुद्ध गदरपुर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।

 

कोतवाली गदरपुर में FIR No. 74/2026 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उक्त प्रतिबन्धित दवाइयों को वह कहां से लाता था तथा किन-किन स्थानों पर सप्लाई करता था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी संकलित की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *