टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

टनकपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। टनकपुर दशहरा महोत्सव में सहभागिता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीता रसोई में आयोजित भंडारे में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की।मुख्यमंत्री ने भंडारे में सेवा कर रहे आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा और सहयोग की भावना समाज को आपसी एकजुटता तथा सद्भाव का संदेश देती है।मुख्यमंत्री की मौजूदगी के दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं एवं आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और महोत्सव के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।