पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से मैसर्स हाइपरप्योर बाय जोमैटो द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों क्रमशः बीएससी (ऑनर्स) कृषि से मेघा परिहार, रितिका रामोला, सेजल कोहली, हर्ष वर्धन भट्ट एवं सीमा; बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) से वैष्णवी कुल्याल, समृद्धि चौहान, यश दानू एवं फखरा तलट; बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान से मंथन सदाना; बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) से प्रणव पांडेय तथा बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) से हर्ष प्रताप सिंह का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये के पैकेज के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निदेशालय भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के सेवायोजन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन
