अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की उठाई मांग

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)।  उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार शाम रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार आयोजित कैंडल मार्च शिव नगर स्थित चामुंडा देवी मंदिर से प्रारंभ हुआ और ट्रांजिट कैंप पुलिस चौकी के सामने स्थित राधा गोविंद मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मामले में न्याय सुनिश्चित करने की आवाज उठाई।कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के साथ-साथ दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति वापस लेने की मांग भी दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा जनभावनाओं से जुड़ा है और इस मामले में न्याय की मांग को मजबूती से उठाना जरूरी है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने इस मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की और अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक आवाज बुलंद करते रहने का संकल्प दोहराया।कैंडल मार्च मेंकांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश महासचिव संदीप चीमा,दिनेश पंत ,मोहन खेड़ा, रणजीत सिंह राणा, पूर्व पार्षद मोहन कुमार, राजेश सिंह, संजय आइस, संजय ठुकराल,सुनील चुग, उमाशंकर, उमा सरकार, सतीश कुमार, अर्जुन विश्वास, मधु सिकदर, राजू कोली पार्षद, फरमान सिद्दीकी, करण सिंह, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, केरु मंडल, अशोक रस्तोगी, उमर खान, कविता, खुशी, हरभजन सिंह विर्क, गुरजीत सिंह, चोखेलाल गंगवार, ओमकार गंगवार, गगन ग्रोवर ,अंकिता अधिकारी ,नेता राम दिवाकर, रोशन दिवाकर, बबलू ,सौरभ ,सोनू जाटव, करण खुराना, आकाश, मोहित ,अजय, प्रगट सिंह, राकेश अधिकारी, केशव कोली, दीपक राणा, हरजीत सिंह, चंद्रशेखर ,अमरपाल, शंकर सिंह, हरिप्रसाद, पुष्पेंद्र, नंदकिशोर ,मनीष गंगवार , सुमित गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।