समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने माताजी की स्मृति में सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट को समर्पित की निशुल्क एंबुलेंस

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) हमेशा समाज सेवा की भावना को आत्मसात कर समाज के हर सुख-दुख में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
भारत भूषण चुघ ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में अपने पिता चुन्नीलाल चुघ, भाई मनीष चुघ, तरुण चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, सिद्धार्थ चुघ, एसपी क्राइम निहारिका तोमर एवं सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल के कर-कमलों से सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट को एक एंबुलेंस समर्पित की। यह एंबुलेंस समाज के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवाएं प्रदान करेगी।
यह कार्यक्रम आज गली नंबर 7, सिंह कॉलोनी स्थित सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से ट्रस्ट के पदाधिकारियों को एंबुलेंस सौंपते हुए कहा कि समाज सेवा से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है और वे सदैव प्रयास करते हैं कि जो उनसे संभव हो, वह समाज को समर्पित करें।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे अपनी माताजी की स्मृति में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला चुके हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों व स्थानों पर पौधारोपण किया गया। साथ ही निर्धन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में भी सहयोग किया गया।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि यह निशुल्क एंबुलेंस उन असहाय एवं बीमार लोगों के लिए सहारा बनेगी, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पाते और कई बार असमय जीवन खो देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रुद्रपुर शहर के लिए यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी, जिसके लिए सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, पार्षद सुशील चौहान, ट्रस्ट के पदाधिकारी रामवीर यादव, अलका अरोड़ा, गोल्डी कामरा, संजय आर्य, करमजीत सिंह चन्ना, गुफरान, दीपक पांडे, नरेश चौहान, भोला साहनी, ओम प्रकाश सलूजा, बलवान सिंह, मनोज चावला, सुनील शर्मा, ममता पांडे, सोनू शर्मा, अजय मिश्रा, प्रियांशु, लवी नरूला, ललित चौहान, जितेंद्र शर्मा, राजन सिंह, दिलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *