रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार के तहत ललित राठौर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य द्वारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की संस्तुति पर किया गया।
नियुक्ति पर ललित राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, तथा भाजपा संगठन के समस्त प्रदेश नेतृत्व व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
ललित राठौर ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

