कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 12 बोर पौनिया व जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा
रुद्रपुर न्यूज। उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर की अवैध पौनिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान उक्त फोटो संज्ञान में आई, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तैनात कर कार्रवाई की। सूचना के आधार पर एफएसएल रोड पर दबिश देते हुए अभियुक्त अनिल शर्मा पुत्र खूब करण शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 04/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

