डीएम बागेश्वर ने तहसील का औचक निरीक्षण किया

Share Now

बागेश्वर न्यूज़।जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सहायक उप निबंधक सप्ताह में अनिवार्य रूप से दो दिन तहसील कपकोट में बैठकर जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। इसके लिए तत्काल पत्राचार करने के भी निर्देश दिए गए। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का नियमानुसार निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत निस्तारण किया जाए एवं राजस्व एवं जनसेवा से जुड़ी प्रक्रियाओं में अधिकतम डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राजस्व परिषद द्वारा हाल ही में ई-भूलेख (e-Bhooleh), भू-मैप (Bhu-Map), ई-परमिशन (e-Permission), एग्री लोन (Agri Loan) एवं ई-आरसीएस (e-RCS) जैसे कई ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए गए हैं। इन पोर्टलों के माध्यम से भूमि अभिलेखों का सत्यापन, नक्शों की ऑनलाइन उपलब्धता तथा संपत्ति से संबंधित अनुमतियां अब डिजिटल रूप से प्राप्त की जा सकती हैं।इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। लैंडलाइन फोन बंद पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल सुचारु करने के निर्देश दिए।आपदा प्रबंधन एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम का सक्रिय रहना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *