सिडकुल जा रही किशोरी से चलती कार में दुष्कर्म, एक अभियुक्त गिरफ्तार, कार बरामद

Share Now

लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया, फैक्ट्री छोड़ने की जगह घुमाकर वारदात को दिया अंजाम,24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times)उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में लिफ्ट दे कर किशोरी के साथ सिडकुल में दुष्कर्म किया। कार सवार आरोपित किशोरी को सिडकुल में छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह 25 जनवरी की सुबह अपने निवास स्थान आवास विकास ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर से अपनी कम्पनी सिडकुल मे जा रही थी कि आवास विकास शिव मन्दिर के पास काफी देर तक टैंपो का इंतजार कर रही थी।टैंपो न मिलने पर वह पैदल रविदास मन्दिर से अटरिया रोड को जा रही थी कि रास्ते मे एक होण्डई औरा कार संख्या-यूके 06टीए 8429 मे बैठे दो युवकों ने खुद सिडकुल में छोड़ देने के आश्वासन पर अपनी कार में बैठाकर सिडकुल की ओर ले गए। सिडकुल में ही इधर-उधर घुमाने लगे। विरोध करने पर उसमें से एक व्यक्ति ने सामान निकालने के बहाने चलती गाड़ी से पीछली सीट में आकर फिर बगल में बैठकर छेड़छाड़ करने लगा।विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद सिडकुल में छोड़ कर युवक भाग गए।पुलिस ने सोमवार को मामले में पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने आज आरोपित राहुल दास पुत्र पवित्र दास निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी ग्राम गबिया सराई, चौकी रामनगर, थान- माधोटाण्डा, पीलीभीत उत्तर प्रदेश को कंचन तारा होटल के पास गिरफ्तार कर लिया।साथ ही घटना में प्रयुक्त औरा कार भी बरामद कर ली।जिला फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस फरार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *