मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद्र स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में किया प्रतिभाग, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु खुद बल्ला थाम कर दिखाएं जोहार

Share Now

खटीमा न्यूज़ । (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ते कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा के बिरिया मझोला क्षेत्र में पहुंच कर स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया।

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा व उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु स्वयं भी क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। पहले खेलते हुए नगला तराई खटीमा ने 108 का लक्ष्य दिया जबकि उजलीकोट ने लक्ष्य प्राप्त कर 03 विकेट से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कल भारतीय युवा अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है। जिसके लिए उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा अब खेल एक मनोरंजन का साधन नहीं है। खेलो में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए सभी खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन के साथ खेले। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर व मनमस्तिष्क को स्वस्थ रखता है तथा हमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व सिखाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के अन्तर्गत खेलो का ढांचागत विकास किया है। इसलिए हमारे खिलाड़ी आज सभी खेलो में परचम लहरा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलते हैं व उनका हमेशा उत्साहवर्धन करते हैं।उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलो में हमारे खिलाड़ीयों ने 103 पदक जीते है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *