70-80 गरीब दुकानदारों के रोजगार का सवाल, विधायक शिव अरोरा ने डीएम से की मुलाकात
पुनर्वास की मांग पर एडीएम की अगुवाई में बनी कमेटी
रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) विगत दिनों महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे दुकान से दशकों से अपनी गुजर बसर करने वाले 70 से 80 दुकानदारों, जिन्हें न्यायालय के आदेश की अनुपालन में एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे वहां पहुंची थी। ऊर्जा निगम ने द दुकानदारों के कनेक्शन काट दिए थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने विधायक शिव अरोरा को दी। उन्होंने तुरंत ऊर्जा निगम को निर्देशित कर कटे कनेक्शन जुड़वाने का कार्य किया था ओर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को बार रुकवा दिया था कि पहले इस गंभीर विषय को लेकर जिलाधिकारी से वह वार्ता करेंगे तब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होंगी। आज विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से महतोष मोड़ के दुकानदारों संग मुलाक़ात की।उन्होंने कहा कि महतोष नहर किनारे कई दशकों से गुजर बसर कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकान जिनपर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हटाए जाने की तलवार लटकी नजर आ रही है।ऐसे विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से कहा कि यह कई दशकों से वहाँ गुजर बसर कर रहें है इनको वहाँ से उजाड़ा ना जाये इन 70- 80 दुकानदार बहुत गरीब तबके है जो कई पीढ़ी से अपनी आजीविका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है।यदि किन्ही कारणवश बहुत जरूरी होता है तो इनको हटाए जाने से पूर्व इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। जिससे यह अपने आजीविका चला सके।डीएम ने कहा कि महतोष के लोग लम्बे समय से अपनी आजीविका चला रहें है।जिसे देखते हुए मामले की गंभीरता को समझ एडीएम पंकज उपाध्याय की देख देख मे इसमें एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए कि जो सभी के पक्षों के तथ्यों को सुनेगी ओर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी ।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल, तपन विश्वास, जितेन विश्वास, प्रहलाद ,सुरेश विश्वास, मेघनाथ बनिक,वीरेंद्र विश्वास,विपुल विश्वास,यादव जी, पंकज विश्वास, योगेश, लीपन पांडे, आदि लोग मौजूद थे।

