बीएलके-मैक्स और नारायण हॉस्पिटल की पहल, रुद्रपुर में कैंसर ओपीडी सेवा शुरू

Share Now

नारायण अस्पताल में ऑन्कोलॉजी ओपीडी की सुविधा

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने रुद्रपुर के नारायण ​हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा की शुरू की। इससे कैंसर के मरीजों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार और एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. राजा छाबड़ा की उपस्थिति में इस सुविधा का शुभारंभ किया गया।हुआ।नारायण ​हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं डायरेक्टर डॉ. प्रदीप अदलखा भी मौजूद थे। डॉ. चंद्रगौड़ा और डॉ. राजा हर माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न एक बजे तक नारायण ​हॉस्पिटल, रुद्रपुर में उपलब्ध रहेंगे। कैंसर से संबंधित प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। आज के समय में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हर प्रकार के कैंसर के इलाज में अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं। मरीजों में कैंसर के प्रकार और स्टेज के अनुसार कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे लगातार खांसी या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, कब्ज या डायरिया, शरीर में असामान्य गांठ, पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, अचानक वजन कम होना, अत्यधिक थकान और त्वचा में बदलाव। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस, सही काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि कैंसर के पूरे इलाज के दौरान उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।डॉ. राजा छाबड़ा ने कहा कि इलाज हमारे यहां मरीजों को प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी के साथ-साथ लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स की सुविधा मिलती है। जिससे हर मरीज के लिए उसके रोग और स्टेज के अनुसार ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जा सके। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट-सेंट्रिक अप्रोच के साथ ​हॉस्पिटल का लक्ष्य केवल मरीजों की जीवन अवधि बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनकी जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *