खटीमा में 9 अप्रैल को CM धामी का बड़ा कार्यक्रम, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

Share Now

खटीमा में 9 अप्रैल को CM धामी का सेवा शौर्य सम्मान समारोह, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

 

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) खटीमा में 09 अप्रैल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा शौर्य सम्मान समारोह को सम्बोधित करेगें व नव निर्मित सीएसडी कैन्टीन का लोकार्पण करेगें। वीसी के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक लेते हुए उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रूहेला ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक व वीर नारियों को सम्मानित किया जायेगा।I
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खटीमा में सेवा शौर्य सम्मान समारोह व सीएसडी कैन्टीन लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किगं की व्यवस्था के साथ ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी व अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *