वीरों का सम्मान, शहीदों को नमन: खटीमा में धामी ने दी करोड़ों की सौगात

Share Now

खटीमा न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) ऊधम सिंह नगर मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएसडी कैंटीन ख़ेतलसंडा मे सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार श्री शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।उन्होंने 715.51 लाख की धनराशि से नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन,162.26 लाख से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चम्पावत जिलों के शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों,वीरनारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 60 वीर नारियों और 80 वीर योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज खटीमा में नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन एवं अत्याधुनिक सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण करने का सुअवसर भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर इस आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के सभी स्वयंसेवकों और खटीमा क्षेत्र के मेरे समस्त भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में समर्पित इस समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्दी को देखकर मेरे मन में गर्व का भाव उत्पन्न होता था और साथ ही जिज्ञासा भी होती थी, क्योंकि पिताजी हमेशा अपनी वर्दी को बड़ा संभालकर और बड़े सलीके से रखते थे। उनका मानना था कि एक फौजी के लिए उसकी वर्दी ही उसका सम्मान होती है। और ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होती है, देश की सेवा करने की जिम्मेदारी। उन्होंने मुझे राजनीति में आने से पहले ही ये समझा दिया था कि राजनीति कोई पद प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझकर उनके दुःख-दर्द में सहभागी बनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं को समर्पित करने का माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों की आंखों के सामने बेरहमी से उनके सुहागों को उजाड़ दिया, तब ऑपरेशन सिंदूर द्वारा हमने ना सिर्फ उनके सिंदूर का बदला लिया,बल्कि आतंकवादियों और उनके अड्डों के खात्मे के साथ ही विश्व को भारत की मजबूत सैन्य शक्ति का परिचय भी दे दिया। कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सांसद अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक राजस्थान कुलदीप धनकड़,दर्जा मंत्री विनय रुहेला ने भी संबोधित किया व स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विशना देवी, गीता धामी,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गणेश जोशी, राम सिंह कैड़ा,दर्जामंत्री विनय रोहेला,अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम,हेमराज, ध्रुव रौतेला,विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा,विधायक राजस्थान कुलदीप धनकड़, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा,दीपक बाली,गजराज बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *