जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर बैठे करें स्व-गणना,डिजिटल जनगणना की ओर कदम, 24 अप्रैल तक मौका

Share Now

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जानी है। उन्होने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है, जिसमे ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। उन्होने बताया कि स्व-गणना 10 अप्रैल से प्रारम्भ हो गयी जो 24 अप्रैल तक की जा सकती है। उन्होने सभी जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर सकते है। उन्होने कहा कि आप स्व-गणना के माध्यम से न केवल राष्ट को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे बल्कि जनगणना 2027 मंे भी भागीदार बने।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *