खादी को मिलेगी नई ताकत, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया औचक निरीक्षण

 

श्रीनगर (गढ़वाल)न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) कैबिनेट मंत्री, MSME उत्तराखंड सरकार भरत सिंह चौधरी द्वारा आज क्षेत्रीय अधीक्षक उद्योग (ऊन), उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रीनगर कार्यालय का निरीक्षण किया गया।खादी को मिलेगी नई ताकत, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित कार्यशालाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद निर्माण करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके।
इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा यूनिट संचालन में आ रही समस्याओं से माननीय मंत्री को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र प्रदेश में रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम है और सरकार इसके सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।