अक्षय तृतीया पर शक्तिफार्म में बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, महिलाओं ने लिया संकल्प

Share Now

 

ऊधमसिंह नगर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) शक्तिफार्म मे महिला कल्याण विभाग द्वारा आज दिनांक 19/04/2026 को शक्तिफार्म क्षेत्र में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत एवं केस वर्कर पूजा सरकार एस. आई. बबीता द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही, यह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक किया गया कि बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। यदि कहीं भी बाल विवाह होता हुआ दिखाई दे या इसकी सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा 1800-102-7222 पर सूचना देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम मे पूर्व ग्राम प्रधान श्री राजा हलदार व उपस्थित सभी महिलाओं एवं प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह को रोकने एवं इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *