खटीमा न्यूज़ (राजतंत्र टाइम्स) कैबिनेट मंत्री (ग्राम्य विकास, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग), उत्तराखंड सरकार, भरत सिंह चौधरी ने अपने कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक आवास का दौरा किया।
इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना तथा प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद भी लिया।

