केदारनाथ में ठंड और बारिश से राहत, श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था

Share Now

पुलिस और नगर पंचायत की मुस्तैदी, ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह बोनफायर

रुद्रप्रयाग। (राजतंत्र टाइम्स) केदारनाथ धाम में आज इस समय में हो रही हल्की बारिश और अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए धाम के विभिन्न प्रमुख स्थानों और पड़ावों पर अलाव (बोनफायर) की व्यवस्था की गई है।​धाम में सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिस बल द्वारा भी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी बारिश के बीच परेशान हो रहे श्रद्धालुओं को चिन्हित कर उन्हें निकटतम अलाव वाले पॉइंटों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, ताकि ठंड के कारण किसी भी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। प्रशासन और पुलिस का प्रयास है कि विषम मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *