खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से मिलकर सुनी समस्याएं

  • अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, विकास कार्यों की प्रगति की भी ली जानकारी

खटीमा । (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारियां भी ली।

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से मिलकर सुनी समस्याएं

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।