जगदलपुर में सीएम धामी और मोहन यादव की मुलाकात, चारधाम यात्रा का दिया निमंत्रण

  • समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई शिष्टाचार भेंट

देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जगदलपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेशों से जुड़े मुद्दों एवं जनहित से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।