उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन

Share Now
  • उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन

पिथौरागढ़।(राजतंत्र टाइम्स)  उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आइटीबीपी की 7वीं वाहिनी, गुंजी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि देव के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान गुंजी  विमला गुंजियाल (सेवानिवृत्त आई.जी., उत्तराखंड पुलिस) उपस्थित रहीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  गोविन्द सिंह ह्यांकी, डिप्टी कमांडेंट, आइटीबीपी 7वीं वाहिनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  के.एस. गुंजियाल (सेवानिवृत्त डी.आई.जी., बीएसएफ), सविता नपालच्याल (ग्राम प्रधान नपलच्यू) एवं  लक्ष्मी गुंजियाल (सरपंच गुंजी) उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अतिथि गणों में श्री संजय ओझा, ऑडिटर (ऑडिट विभाग, देहरादून) एवं सब इंस्पेक्टर श्री गोपाल सिंह ( एस एस बी गुंजी) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आयुष विभाग की ओर से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली, नोडल अधिकारी योग दिवस डॉ. भगवती जोशी, ब्लॉक प्रभारी डॉ. राकेश खाती, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमलता पायर, प्रभारी चिकित्सक गुंजी डॉ. सुखदेव सिंह एवं योग अनुदेशक श्री रवि पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 50 से अधिक सेना के जवानों, ग्रामीणों एवं अतिथि गणों ने प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया। उपस्थित प्रतिभागियों ने योग के प्रति जागरूकता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *