राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राज्यपाल गुरमीत सिंह का भव्य स्वागत, डीएम-एसएसपी और कुलपति ने किया अभिनंदन

पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बुधवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

एवं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने महामहिम राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
एयरपोर्ट पर कुछ समय अल्प विश्राम करने के बाद महामहिम राज्यपाल दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *