मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किच्छा विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात : राजेश शुक्ला

Share Now

किच्छा।(राजतंत्र टाइम्स)। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ 18 लाख 73 हजार की धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं बिना किसी भेदभाव के निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है। शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में लालपुर नगला मार्ग से अंबेडकर कॉलोनी आनंदपुर तक 1200 मीटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु ₹85.49 लाख, हाईवे से भंगा तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹55.16 लाख, प्रतापपुर से प्रतापपुर कॉलोनी तक 1.325 किलोमीटर मार्ग हेतु ₹37.59 लाख तथा कनकपुर शक्ति मंडल में घर से अनिल सिंह के घर तक 600 मीटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹40.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की प्रत्येक आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख नेतृत्व उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है तथा किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री के इस सहयोग के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *