- विधायक ने भर्ती मरीजों से मुलाक़ात कर उनको मिल रहें उपचार व स्वास्थ सुविधा की लीं जानकारी
रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी CDO दिवेश शाशनी संग जिला अस्पताल का किया दौरा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने जिला अस्पताल मे स्वास्थ व्यवस्था व मरीजों को इलाज की स्थिति का भी जायजा लिया, साथ ही जिला अस्पताल से हुऐ कई डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद हुई रिक्तता को लेकर पीएमएस के साथ बैठक की, उन्होंने स्थानांतरण से पूर्व के चार्ट व बाद चार्ट को तैयार करने को कहा।
विधायक शिव अरोरा बोले जिला अस्पताल जो रुद्रपुर मुख्यालय होने के नाते यहाँ ओद्योगिक क्षेत्र होने के साथ प्रतिदिन हजारों लोग इलाज के लिये आते है ऐसे मे डॉक्टर के ट्रांसफर से कई विभागों मे डॉक्टर की कमी हो गई है, जिससे स्वास्थ सेवा मे भारी कमी उत्पन्न होने से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वही विधायक ने जिला अस्पताल भ्रमण के दौरान पीएमएस से स्थानांतरण हुऐ चिकित्सको की जानकारी लीं जिसमे बताया गया 8 डॉक्टर स्थानांतरण हुऐ थे,जिसमे उनके रिप्लेस पर आने वाले डॉक्टरो के तैनाती के आदेश हो गये है जिंसमे दो गायनी, एक रेडियोलॉजी का आदेश अभी नहीं हुआ।
वही विधायक ने बताया उन्होंने इस गंभीर विषय को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल को जिला अस्पताल मे डॉक्टरो की जल्द तैनाती हो इसको लेकर पत्र भी लिखा है, साथ ही दूरभाष पर स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से विधायक की वार्ता हुई है, वार्ता मे उन्होंने अश्वस्त किया है अगले कुछ दिनों मे स्थानांतरण हुऐ चिकित्सको के स्थान पर आने वाले डॉक्टर की तैनाती जिला अस्पताल हो जायेगी साथ ही जिन तीन डॉक्टर के स्थानांतरण के आदेश नहीं हुऐ है वह आदेश जारी करने के निर्देश दे दिये है।
विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप रुद्रपुर जिला अस्पताल जहाँ उपचार हेतु जिले भर के लोग आते है ऐसे मे यहाँ पर स्वास्थ व्यवस्था बेहतर रहें उसको लेकर यहाँ जल्द से जल्द बाल विभाग, गायनी विभाग, फिजिशियन, हड्डी रोड, रेडियोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण विभागों मे आयी चिकित्सको की रिक्तता को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दे दिये है,वही अगले कुछ दिनों मे रुद्रपुर के लिये आने वाले डॉक्टर जिला अस्पताल जोइनिंग लेकर अपनी सेवा प्रारम्भ कर देंगे।
वही विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग पूरे अस्पताल का भ्रमण किया जहाँ इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल वार्ड में भर्ती मरीजो से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, उनको मिल रहा है उपचार से संबंधित जानकारी ली।
विधायक शिव अरोरा बोले गरीब व मध्य वर्ग के व्यक्ति की निर्भरता जिला अस्पताल पर अधिक रहती है ऐसे मे हमको उम्मीद है डॉक्टरो की तैनाती होने से जल्दी ही यहाँ स्वास्थ सेवा पहले की भाति लोगो को मिलना प्रारम्भ हो जायेगी।
इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, पीएमएस ए एम शर्मा, डॉ इरशाद, पार्षद निमित शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, जीतेन्द्र चौहान, मयंक कक्कड़, के पी राठी, आदि लोग मौजूद रहें


