ओवरलोडिंग, ओवरलोड सवारी, बिना फिटनेस, टैक्स और परमिट के चल रहे वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, 15 वाहन सीज, 27 चालान

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशा पर जनपद ऊधमसिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा रात्रिकालीन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 15 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 10 मालवाहक एवं 5 यात्री वाहन शामिल हैं।जांच के दौरान 10 मालवाहक वाहन ओवरलोड पाए गए, जबकि 3 यात्री वाहन क्षमता से अधिक सवारी ढोते हुए पकड़े गए। इसके अतिरिक्त कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना कर (टैक्स) जमा किए तथा बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री नवीन सिंह ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *