पंतनगर विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट वाहन का उद्घाटन

पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के विद्युत विभाग में विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा एक अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट (हाईड्रोलिक लैडर वाहन) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में विद्युत रख-रखाव, ऊंचे खंभों पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा उच्च विद्युत तारों के समीप पेड़ों की छंटाई जैसे कार्यों में यह स्काई लिफ्ट अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त इस वाहन के उपलब्ध होने से तकनीकी कर्मचारियों को ऊंचाई पर कार्य करते समय बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, आपातकालीन विद्युत समस्याओं का समाधान भी त्वरित गति से किया जा सकेगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डा. अजीत कुमार, मुख्य महाप्रबन्धक फार्म डा. आर. पी. सिंह, विद्युत विभाग के उपनिदेशक (विद्युत) डा. रवि सक्सेना, फोरमैन (विद्युत) व अवर अभियंता, तकनीकी कर्मचारी तथा संबंधित विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। विद्युत विभाग के कर्मियों ने इस आधुनिक संसाधन की उपलब्धता पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *