गदरपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी द्वारा जाति प्रमाण पत्र संबंधी तीन प्रकरणों में सुनवाई करते हुए तहसील गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। तहसील किच्छा क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेखित समस्त संबंधितों के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन व उनके पूर्वजों के जाति/निवास के प्रमाण की जांच कराए जाने हेतु तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 15 दिन में सत्यापन
आख्या स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए तथा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 3255/ 25 हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर में पारित आदेशो के अनुपालन अनुरूप सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को 15 दिवस का समय देते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।बैठक उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी, पटल प्रभारी सचिन काला आदि उपस्थित थे।

