ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Share Now

रूद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण कर संगठन का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी के जनसंघ से लेकर वर्तमान तक के सफर और अंत्योदय की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रकाश गुप्ता, उत्तम दत्ता, डा. रामवीर सिंह, संजीव खन्ना, शैली फुतेला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और आत्मचिंतन का दिन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल संख्या बल के आधार पर नहीं, बल्कि अपने महान विचारों और कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण बनी है। कमल जिंदल ने कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक पार्टी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। राष्ट्र प्रथम का जो मंत्र हमारे पूर्वजों ने हमें दिया था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर वे संकल्प लें कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक शक्तिशाली बनाएंगे ताकि जनकल्याणकारी नीतियां हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सकें।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक मिशन है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में हमारी सरकारें निरंतर कार्य कर रही हैं। विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और विशेषकर हमारा शहर रुद्रपुर चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। आज भाजपा का कार्यकर्ता गर्व से कह सकता है कि हम उस संगठन का हिस्सा हैं जिसने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे ऐतिहासिक संकल्पों को सिद्ध किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के श्रम को वंदन करते हुए कहा कि आपकी मेहनत ही पार्टी की असली पूंजी है और आगामी समय में हमें एकजुट होकर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि दो सीटों से शुरू हुआ यह सफर आज देश के कोने-कोने में अपनी जड़ें जमा चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी है। गुंजन सुखीजा ने कहा कि संगठन की मजबूती के पीछे उन लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कमल के फूल को थामे रखा। आज केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है, जो हमारी वैचारिक विजय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने और संगठन की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का मंत्र दिया।

विचार गोष्ठी को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,परवेस खान, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, रामप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, डी न यादव,अजय तिवारी, ओबीसी मोर्चा योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश बजाज, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, राजेश कोहली, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, राजेश गोल्डी , मयंक तिवारी, रोहित भट्ट, आदेश भारद्वाज, अभिषेक तिवारी,महिला मोर्चा स्वाति शर्मा, प्रीति धीर, पिंकी चतुर्वेदी, साधना शर्मा,सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *