रुद्रपुर में गैंगरेप कांड का खुलासा, एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Share Now

एक अस्पताल में भर्ती !

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप की जघन्य घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आज खुलासा किया।उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को वादिनी की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3), 70(1) बीएनएस बनाम करन व अन्य पंजीकृत की गई।पीड़िता ने बताया था कि 22 फरवरी को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। लगभग नौ बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो बाइक से आए। आरोप है कि पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया।
पीड़िता अपने घर से गांधी पार्क सरस मेले में गई थी।जहां पर उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल मोदी मैदान पर ले गया जहां पर उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी विशाल व चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की।बात करने के बाद चाइना करन व पीड़िता को मोटर साइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया जो एफएसएल के पीछे है. वहां पर पीछे-पीछे विशाल हुआ राजा रस्तोगी भी आ गए । जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया।मौके पर करन पीड़िता का देवर तथा विशाल भी थे ।जिनके द्वारा कोई विरोध बलात्कार का नहीं किया गया. विवेचना में धारा 3(5) व धारा 115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। विवेचना की प्रगति, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संभावित ठिकानों पर दबिश तथा डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्वयं मौके पर जाकर टीमों का पर्यवेक्षण किया गया और गिरफ्तारी हेतु प्रभावी रणनीति बनाई गई।विवेचना के दौरान अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर 25 फरवरी को पुलिस टीम ने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से आरोपितों को पकड़ लिया। जिसमें राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी, निवासी वार्ड 18, पाल आटा चक्की के पीछे, खेड़ा, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता,हाल निवासी भदईपुरा वार्ड 13 रुद्रपुर, स्थायी निवासी वार्ड नं0 01 गैस एजेंसी, यूनियन गली, रेलवे स्टेशन के पास किच्छा, करन सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी वार्ड 14, भदईपुरा, बंगाली मंदिर के पास, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर है।

आरोपित अभय सक्सेना उर्फ चाईना पुत्र रविन्द्र सक्सेना निवासी वार्ड 14 भदईपुरा, थाना रुद्रपुर द्वारा 24 फरवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में चल रहा है। चिकित्सकीय अनुमति प्राप्त होते ही उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आरोपितों को कठोरतम दंड दिलाने हेतु सशक्त पैरवी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *