ज्ञान और शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम, समाज को देते हैं अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा भगवान परशुराम – मिश्रा

Share Now

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) श्री मनकामेश्वर मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चरणों में नमन किया और समाज की एकता और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारा सनातन धर्म आदि अनादि काल से चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने जो मार्ग दुनिया को दिखाया पूरी दुनिया उसी पर चल रही है ।कोई भी जाति धर्म पंथ सनातन धर्म से सही शिक्षा लेता है जो गणना हमारे वेद और पुराणों में आज से हजारों वर्ष पूर्व की गई है। आज विज्ञान भी वहां तक नहीं पहुंच पाया है। मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम शौर्य , शक्ति और साहस की प्रतिमूर्ति थे। भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के ज्ञाता थे। उन्होंने भगवान शिव से युद्ध कला सीखी और भीष्म, द्रोणाचार्य जैसे महान योद्धाओं को धनुर्विद्या सिखाई। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है जो आज भी पृथ्वी पर विद्यमान है। वह तपस्वी, ज्ञानी और परम क्रोधी स्वभाव के थे जिन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ शक्ति का प्रयोग किया। भगवान परशुराम को ज्ञान और शक्ति का अद्भुत संगम माना जाता है।इस दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विकास मिश्रा, अनिल शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, विराट आर्य, बीडी शर्मा, साधना शर्मा, बीना तिवारी समेत ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *