चम्पावत के डीएम के कार्यों की मानेश्वर बाबा ने की सराहना की

Share Now

चंपावत न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत निरंतर ‘आदर्श जनपद’ बनने की दिशा में अग्रसर है। रविवार को मनेश्वर मंदिर के पूज्य बाबा धर्मराज पुरी (मानेश्वर बाबा) ने आज जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जनपद में मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
भेंट के दौरान मानेश्वर बाबा ने जिलाधिकारी को मनेश्वर क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं, विशेषकर सड़क और पेयजल की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि धार्मिक उत्सवों और अधिक भीड़-भाड़ वाले समय में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है। बाबा ने इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव भी साझा किए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पूज्य बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और सड़क संबंधी शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री जी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *