रुद्रपुर न्यूज़।उत्तराखंड समचार(राजतंत्र टाइम्स) शहर में वर्षों से सामाजिक संगठनों और NGO के साथ हो रहे उत्पीड़न, दबाव और अनदेखी के खिलाफ अब खुलकर मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। रुद्रपुर सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में शहर के प्रमुख NGO संचालकों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
सिंह कॉलोनी गली नंबर-4 में हुई इस बैठक में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने दो टूक कहा कि अब किसी भी संगठन के संचालक, पदाधिकारी या सदस्य के साथ अन्याय और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी NGO को निशाना बनाया गया तो पूरा शहर एक साथ सड़कों पर उतरकर जवाब देगा।
सारथी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट संध्या सक्सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी NGO को एक मंच पर लाकर यूनियन का गठन किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के दबाव, धमकी या शोषण का कानूनी और सार्वजनिक स्तर पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सभी संगठन नियमित संपर्क में रहेंगे और किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में एकजुट होकर विरोध, ज्ञापन और आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में गरीब सेवा समिति की अध्यक्ष बलजीत कौर, एडवोकेट संध्या सक्सेना, विमला देवी बाबरा, मनीषा देवी, खषटी देवी, गीता देवी सहित कई संगठनों के संचालक मौजूद रहे।

