अब नहीं डूबेगा फुलसूंगा! तीनपानी डैम से बदलेगी तस्वीर,सीएम की स्वीकृति, महापौर की मेहनत—तीनपानी डैम को नई जिंदगी

Share Now

 

तीनपानी डैम के पुननिर्माण के लिए बजट जारी होने पर महापौर का जोरदार अभिनंदन

रूद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने पर वार्डवासियों ने पार्षद पवन राणा की अगुवाई में महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भी वार्डवासियों ने स्वागत किया।

बता दें फुलसूंगा वार्ड एक स्थित तीन पानी डेम पर जल निकासी दुरूस्त नहीं होने के कारण बरसात में पानी ओवर फ्लो होने से आस पास की कई कालोनियों में जल भराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता थ। साथ ही जलभराव करने के आवाजाही भी प्रभावित होती थी। सितम्बर माह में महापौर विकास शर्मा ने खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाकर डैम के पुननिर्माण का आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले में जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये थे। जिला प्रशासन से प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने डेम निर्माण के लिए राज्य सैक्टर पोषित बांध बैराज का निर्माण एवं आधुनिकीकरण/नहर/नलकूप/जल टंकी पुनरोद्धार मद के अन्तर्गत 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी है और पहली किश्त के रूप में 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार की धनराशि सिंचाई विभाग को जारी कर दी है।

महापौर के प्रयासों से डैम के पुननिर्माण के लिए बजट जारी होने पर गुरूवार को वार्ड में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्षद पवन राणा के नेतृत्व में वार्ड के सैकड़ों लोगों ने महापौर का फूल मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों को सम्बोधित करते हुए महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष लगाव रूद्रपुर से है, जिसके चलते ही रूद्रपुर आज विकास की नई उंचाईयांे को छूं रहा है। महापौर ने कहा कि यह डैम उनके अपने वार्ड में है जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था, जिसे उन्होने स्वीकार किया और आज इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। डैम के पुननिर्माण के तहत नये पुल का निर्माण होगा साथ ही जल निकासी के लिए नये गेट बनाये जायेंगे इससे पुल पर जल निकासी की क्षमता तीन गुना बढ़ जायेगी। साथ ही मार्ग भी पहले से दो गुना यानि साढ़े सात मीटर चौड़ा हो जायेगा। इससे जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के साथ साथ आवागमन भी सुगम हो जायेगा। महापौर ने कहा कि गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति मिल चुकी है और उस पर शीघ्र कार्य शुरू होगा।

सभा में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने तीनपानी डेम पुनर्निर्माण को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि फुलसूंगा, फुलसुंगी और शिमला बहादुर क्षेत्र के लोग वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के समय घरों और सड़कों में पानी भर जाता था, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता था। डेम पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिलने से अब समस्या का स्थायी समाधान होगा।

सभा में भाजपा नेता सुरेश कोली ने कहा कि महापौर विकास शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सांस्कृतिक पहचान और विकास दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पहले इंदिरा चौक का दृश्य अलग था, वहीं अब भोलेनाथ का महात्रिशूल स्थापित होने से धार्मिक आस्था का प्रतीक सशक्त हुआ है।

वार्ड 1 के पार्षद पवन राणा ने कहा कि डेम का पुनर्निर्माण, जल निकासी व्यवस्था का सुधार, पुल निर्माण तथा सड़क चौड़ीकरण होने से न केवल जलभराव की समस्या दूर होगी बल्कि आवागमन भी सुगम बनेगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेयर विकास शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया ।।

इस वार्ड 01 पार्षद पवन राणा जी अवसर किच्छा पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, छात्र नेता चंदन भट्ट रोहित भट्ट सुरेश गौरी पूर्व पार्षद राम सिंह बिष्ट कार्यालय मंत्री सुनील यादव अखिलेश सिंह हरिओम गंगवार अनिल शर्मा जी आर्यन शर्मा जी आदि सैकड़ों मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *