रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) रुद्रपुर शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में कई माह से निरंतर संचालित हो रही भंडारा एवं जनसेवा आज समाज में समर्पण, आस्था और मानवता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। इस जनसेवा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, राहगीर एवं क्षेत्रवासी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज में सहयोग, सद्भाव और जनहित की भावना को सुदृढ़ करना है।
आज की जनसेवा का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर समिति, रुद्रपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष गुलशन नारंग महामंत्री ,चंद्रप्रकाश सचदेवा, समिति के सम्मानित सदस्य, गगन बाधवा, सर्वेश मौर्य,अशोक राजपूत, राजकुमार सीकरी , सूरज सचदेवा, अजय फुटेला, मनोज अरोड़ा, अक्ष नारंग, प्रियांशु यादव, अनुज छाबड़ा, गौतम गगनेजा ,एवं शिवांश अग्रवाल जी सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से जनसेवा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में हनुमान भगवान शिव एवं महाराजा अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई, जिसके उपरांत भंडारे की जनसेवा प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलशन नारंग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से निरंतर जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में मित्तल परिवार का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा है तथा इस प्रकार की जनसेवा समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत करती है।
वहीं राजकुमार सीकरी ने अपने संबोधन में कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और जनसेवा के कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं उनकी टीम द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
गगन बाधवा जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं उनकी टीम सदैव इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें और समाज के हित में कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनसेवा से निश्चित रूप से जनकल्याण होता है तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर जनसेवा में सहभागिता की। प्रमुख रूप से कुशल अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा, अनुज अग्रवाल, प्रमोद यादव, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, जितेंद्र साहनी, मनीष मित्तल एडवोकेट, अंकित शर्मा, पूजा मित्तल एडवोकेट, दीपिका मित्तल एडवोकेट, रवि अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अशोक नेगी, अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष श्रीओम अग्रवाल, सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने सभी अतिथियों, समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसेवा समाज के सहयोग से आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और हमारी टीम का संकल्प है कि इसी भावना के साथ यह कार्य आगे भी लगातार चलता रहेगा।

