समाजवादी पार्टी आगामी उत्तराखंड चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी: अखिलेश यादव

Share Now

लखनऊ/रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उत्तराखंड से सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति साझा की और स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने नेताओं को क्षेत्र में जाकर जनता के बीच कार्य करने के निर्देश दिए और मजबूत प्रत्याशियों के नाम मांगे।
इसी क्रम में अरविंद यादव ने कुमाऊँ मंडल की 11 विधानसभा सीटों (गदरपुर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और रामनगर) पर संभावित उम्मीदवारों की सूची नेतृत्व को सौंपी।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व मंत्री जाबेद आब्दी, अतुल शर्मा धर्मेंद्र यादव, अमित कुमार और अरविंद दिवाकर अशोक यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *