भयमुक्त/अपराधमुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति एक्शन मोड में, ओवरटेकिंग विवाद में रोडवेज बस में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट करने वाले 04 शातिर अभियुक्त मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार

Share Now

एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश , हुड़दंग/अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी

गदरपुर।( राजतंत्र टाइम्स) एक अप्रैल को शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट, टनकपुर ने थाना गदरपुर में दी तहरीर में कहा था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उत्तराखण्ड परिवहन की रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर चालक को पीट दिया। यात्रियों में भय का माहौल उत्पन्न किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों को पकड़ने में जुट गई।पंजीकृत किया गया।पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह घटना के दिन बाइक से घूमने निकले थे। शराब सेवन के बाद गदरपुर लौटते समय रोडवेज बस द्वारा ओवरटेक किए जाने पर विवाद उत्पन्न हो गया।गुस्से में आकर पहले बस को रोककर गाली-गलौज व तोड़फोड़ की, तत्पश्चात बस का पीछा करते हुए केलाखेड़ा – रत्नामडैया क्षेत्र में पुनः लाठी-डंडों से बस को क्षतिग्रस्त किया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, किन्तु सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पकड़े गए आरोपित हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, गदरपुर,रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, गदरपुर,गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, गदरपुर और अयान पुत्र महैन्दी हसन निवासी ग्राम सरोवर नगर, थाना गदरपुर हैं।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अराजकता, हुड़दंग व कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *