खाड़ी देशों में युद्ध के बीच ऊधमसिंह नगर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात बनने के चलते प्रशासन ने क्षेत्रवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी वार्डवासियों और क्षेत्रवासियों को अवगत कराते हुए कहा है कि यदि किसी के परिवार का सदस्य खाड़ी देशों में फंसा हुआ है तो उसकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में मौजूद है और किसी प्रकार की परेशानी में है तो उसकी जानकारी तत्काल जिला मुख्यालय को दें।
प्रशासन के अनुसार जिला मुख्यालय के माध्यम से संबंधित लोगों की जानकारी एकत्र कर सरकार तक पहुंचाई जाएगी, ताकि फंसे हुए लोगों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *