रुद्रपुर रिंग रोड का 98% कार्य पूरा, जाम से मिलेगी राहत

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आज विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा के साथ रिंग रोड का किया भ्रमण।सांसद को एनएचएआइ के अधिकारी द्वारा मानचित्र के माध्यम से रिंग रोड की कार्य प्रगति की जानकारी दी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 1084 करोड़ की 21 किलोमीटर लम्बी रिंग रोड मूर्त रूप लेती नजर आ रही है।जिसका 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। राधा स्वामी सत्संग के पास एक आरओबी का निर्माण कार्य गतिमान है बाकि शेष सभी कार्य पूर्ण हो गया है। रोड के प्रारंभ होने के बाद रुद्रपुर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और भारी वाहनों की आवाजाही इस रिंग रोड के माध्यम से होगी।नैनीताल हल्द्वानी को जाने वाले लोग इस रिंग रोड का उपयोग कर सीधे बाहर जा सकेंगे।इस मौके पर एनएच पीडी अंचल जिंदल, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, बीनू कुमार, पवन राणा, मनोज मदान, राजेश कामरा, मोहित चड्डा, मोर सिंह, अनमोल, संदीप राव, सुरेंद्र कुमार,विजय तोमर जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *