रुद्रपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ, महापौर विकास शर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,और खुद ऊठाई झाड़ू

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) शासन के निर्देश पर महापौर विकास शर्मा ने आज मुख्य बाजार स्थित वीर हकीकत राय मार्ग से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने झाड़ू से सफाई कर आम जनमानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रुद्रपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ, महापौर विकास शर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,और खुद ऊठाई झाड़ूअभियान में नगर निगम की टीम के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर और रोगमुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है, लेकिन इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है। जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। 10 अप्रैल को प्रसिद्ध अटरिया मेला परिसर में भी एक वृहद स्वच्छतारुद्रपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ, महापौर विकास शर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,और खुद ऊठाई झाड़ू अभियान चलाया जाएगा।नगर निगम के कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को चार डस्टबिनों के उपयोग का सही तरीका समझाया और घरेलू गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधि भी बताई। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग रखने के फायदों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर पार्षद चिराग कालरा, राजू नवियाल, सफाई निरक्षक कुलदीप कुमार, सुपरवाइजर दानू सिंह, विनोद, उमेद अधिकारी, प्रमोद मित्तल,विजय तोमर , अजय चड्ढा जी, पारस चुघ, नीतीश धीर महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर, आदि समस्त नगर निगम टीम व पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *