रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) । भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला ऊधम सिंह नगर की ओर से भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ ही युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा को संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी रूप से उपयोग करने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भाजयुमो युवाओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं के उत्साह और संगठन की शक्ति के साथ ऊधम सिंह नगर में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।बैठक में प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर चेयरमैन लालपुर अमृतपाल रंधावा, मयंक पांडे, जिला महामंत्री भाजयुमो शशांक वर्मा, जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, आदेश भारद्वाज, अल्केश रघुवंशी, शिवम, दीपक, विशाल, आकाश, अनुज, नितिन, मनोज, दीपक सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
