मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट

देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में हरभजन सिंह की उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट को दिए गए उनके योगदान की प्रशंसा की।शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

IMG-20261109-WA0032.jpg

IMG-20261109-WA0030.jpg

IMG-20261109-WA0031.jpg

IMG-20261109-WA0029.jpg

IMG-20261109-WA0028.jpg

IMG-20261107-WA0018.jpg