रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर जिला कोषागार कार्यालय में एन.पी.एस. सम्बन्धित समस्या समाधान एवं जागरूकता हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। मुख्य कोषाधिकारी डा.पंकज कुमार शुक्ल ने शिविर का शुभारंभ किया।मुख्य कोषाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों के आए आहरण वितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस शिविर में एन.पी.एस समस्या समाधान एवं जागरूकता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कोषाधिकारी धीरज तिवारी,सहायक कोषाधिकारी कमलेश चन्द्र संग्रौला, सहायक कोषाधिकारी राजीव वर्मा, लेखाकार प्रेमकुमार,सहायक लेखाकार गगन गुणवन्त के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आहरण वितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन.पी.एस) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं साथ ही आहरण वितरण अधिकारियों की एन.पी.एस से सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया एवं मौके पर उनका समाधान किया गया। साथ ही ऑनलाइन डीडीओ लॉगिन में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण करते हुए आई पिन रीसेट किया गया और मार्गदर्शन भी दिया गया।इस अवसर पर कृष्ण प्रसाद थपलियाल, दिनेश कुमार सिंह,हरीश सिंह,सूरज मिश्रा, भावना जोशी व अन्य कोषागार कर्मिकों नें कार्यक्रम के सुचारू व सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर विशेष शिविर आयोजित, NPS से जुड़ी समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
