VVIP कार्यक्रम को लेकर खटीमा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद,एसएसपी अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

खटीमा। (राजतंत्र टाइम्स)। खटीमा में 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, रूट डायवर्जन, पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

VVIP कार्यक्रम को लेकर खटीमा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद,एसएसपी अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी सतर्कता के साथ निर्वहन करें।कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने निर्धारित रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और बैरिकेडिंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने को कहा गया।

VVIP कार्यक्रम को लेकर खटीमा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद,एसएसपी अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि VVIP कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। यातायात का संचालन व्यवस्थित रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।एसएसपी ने सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आपसी समन्वय एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखने को कहा।