पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले के दूसरे दिन रविवार, 4 अक्टूबर को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण पहुंचेंगे। वह दोपहर 2 बजे गांधी हॉल में आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।इस विशेष सत्र में आचार्य बालकृष्ण किसानों के साथ प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, औषधीय पौधों की खेती और स्वदेशी उत्पादों के मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे। उनके संबोधन में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और कृषि उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।किसान मेले के इस विशेष सत्र को किसानों के लिए कृषि के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने और नए विचारों से जुड़ने का अवसर माना जा रहा है। मेले में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता के बीच आयोजित होने वाला यह सत्र प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर केंद्रित रहेगा।
किसान मेले में किसानों से संवाद करेंगे आचार्य बालकृष्ण, प्राकृतिक खेती और औषधीय पौधों पर देंगे मार्गदर्शन
