सेवा सेतु अभियान के तहत 3 स्पेशियलिटी कैंप में 667 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ,किच्छा, जसपुर, खटीमा की जनता ने उठाया लाभ

उधम सिंह नगर ।  (सू. ब्यूरो)।(राजतंत्र टाइम्स)।  सेवा सेतु अभियान के तहत 14 अक्टूबर को जनपद उधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में कुल 667 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 375 पुरुष और 292 महिलाएं शामिल थीं।

सेवा सेतु अभियान के तहत 3 स्पेशियलिटी कैंप में 667 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ,किच्छा, जसपुर, खटीमा की जनता ने उठाया लाभ
एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 599 लोगों की हाइपरटेंशन और डायबिटीज की जांच की गई। 336 लोगों की ओरल कैंसर, 176 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 61 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 11 नई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जबकि 27 फॉलो-अप जांचें हुईं और कुल 38 एएनसी चेकअप किए गए। 7 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही 42 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता को लेकर काउंसलिंग दी गई और पोषण एवं देखभाल पर 64 सत्र आयोजित किए गए।टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 224 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 141 पुरुष और 83 महिलाएं शामिल थीं।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1324 बच्चों की जांच की गई, जिसमें 880 स्कूली बच्चे और 444 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान 4डी के तहत कुल 209 बच्चे चिन्हित किए गए, जिनमें 133 स्कूली और 76 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग लगातार जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है। एनसीडी जांच से लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके।