कौशल्या वाटिका फेस 2 में करवाचौथ पर सुहागिनों में दिखा खासा उत्साह,धूमधाम से मनाया गया पर्व

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ मनाया जाने वाला करवाचौथ का पावन पर्व पूरे ऊधम सिंह नगर जिले में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर, हाथों में मेहंदी रचाकर और सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ का व्रत रखा।इसी क्रम में कौशल्या वाटिका फेस-2 में भी करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां महिलाओं ने एकत्र होकर पर्व की खुशियां साझा कीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। कौशल्या वाटिका कॉलोनी के अध्यक्ष नवीन नैलवाल ने कहा कि करवाचौथ हमारी भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में सीता नैलवाल, ललिता खोलिया, मोना बुराकोटी, शिवानी, बबीता नेगी, किरण मिश्रा, पिंकी चतुर्वेदी, शिल्पी गंगवार और लीमा उड़ीसा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला। करवाचौथ के इस पर्व ने महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और पारंपरिक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की।