BIG BREAKING:ऊधम सिंह नगर में फिर लौट सकते हैं यूएस नगर जिले से लगे जिले में तैनात एसएसपी!

रुद्रपुर।(राजतंत्रटाइम्स)। ऊधम सिंह नगर में पास के जिले में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोबारा लौट सकते हैं।इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में संभावित आइपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। संभावित तबादलों में जिले से सटे एक पड़ोसी जनपद में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की ऊधम सिंह नगर में एक बार फिर वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले होते हैं, तो ऊधम सिंह नगर में पुलिस की कमान किस अधिकारी को मिलेगी, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।यूएस नगर में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है।

अब देखना होगा कि संभावित तबादला सूची में ऊधम सिंह नगर में किसी नए अधिकारी को जिम्मेदारी मिलेगी या किसी पुराने अधिकारी की वापसी होगी? इन सवालों का जवाब आधिकारिक तबादला सूची जारी होने के बाद ही मिल सकेगा।